रूड़की : कायस्थ समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य पूजन-

0

सच की दस्तक रुड़की

रूड़की। कायस्थ सभा रुड़की की ओर से सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त एवं कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती में सभी लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर मेधावी एवं वुजूर्गों के सम्मान समारोह कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई।

रूड़की रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में आयोजित कायस्थ सभा रुड़की की ओर से भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति का चोला बदलकर पूजन किया गया। इस दौरान सामूहिक आरती में समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 

सभा के अध्यक्ष श्याम सक्सेना  ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए सभी को आगे आना होगा और प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद से समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज कलम के सिपाही है और शिक्षा ही हमारा हथियार है। इस हथियार के बलबूते ही समाज को एक नई पहचान दी जा सकती है। 

सभा के सचिव दीपक माथुर ने कहा कि जल्द ही समाज के मेधावी छात्र छात्राओं एवं बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

अन्य वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। इस अवसर पर शीला श्रीवास्तव, सीमा भटनागर, दीपा भटनागर, सुचित्रा श्रीवास्तव, अनिता जौहरी, सुरभि, आकांक्षा जौहरी, एमएन सक्सेना, के आर श्रीवास्तव,कान्ती देवी, दीपक माथुर, मनोज सक्सेना,शशिबाला, रविन्द्र जौहरी,एचएन जौहरी, राजीव जौहरी रीती वर्मा, श्याम सक्सेना, सुभाष सक्सेना, राहुल सक्सेना, अनूप सक्सेना,अतुल भटनागर, सुनील सक्सेना ,नवनीत वर्मा,  संजय भटनागर,के आर श्रीवास्तव ,अशोक श्रीवास्तव,अनिल भटनागर,डॉ.अतुल भटनागर, विकास खरे, आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x