अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर- घर अक्षत का हुआ वितरण

0

सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी

चंदौली (पीडीडीयू)

अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का जो आयोजन किया जा रहा है ।उसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद द्वारा घर-घर अक्षत वितरण का कार्यक्रम पूरे नगर में प्रारंभ हो गया है
जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित सुभाष नगर में मंगलवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत का न केवल वितरण किया बल्कि अयोध्या जाने के लिए भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए न्योता पत्र भी बाटा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संगीतमय भजन करते हुए जय श्री राम के उद्घोष के साथ घर घर जनसंपर्क करते हुए दिखाई पड़े। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ने बताया कि 100 घरों में उन्होंने एक दिन में संपर्क किया है ।यह केवल सुभाष नगर की बात है। साथ ही पूरे नगर के अलग-अलग क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाकर निमंत्रण बांट रहे हैं। 500 वर्ष बाद भगवान श्री राम अपने घर में पधार रहे हैं और हम सब भगवान के आगमन को लेकर प्रफुल्लित है।

इनकी थी उपस्थित

सुभाष नगर की टोली में मुख्य रूप से आर एस एस के नगर प्रचारक पवन ,संजय सिंह, अशोक सैनी, मनोज उपाध्याय, कौशल किशोर मिश्रा, दीनू यादव,विनोद राठौर, एस. के. विश्वकर्मा, विश्वजीत सरकार सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x