9 सालों में देश विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बना डॉक्टर महेंद्र पांडेय


सच की दस्तक न्यूज डेस्क चन्दौली
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सालों में जितना कार्य किया है कांग्रेस ने उतना 70 सालों में नहीं किया। हर क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए, किसानों के लिए ,महिलाओं के लिए कार्य किया है जिसके कारण आज भारतवर्ष का नाम पूरे विश्व में जाना जा रहा है।
पिछले 9 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। साथ ही रक्षा क्षेत्र में अपना देश आत्म निर्भर हो रहा है। उक्त बातें कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कैलाशपूरी के पोद्दार भवन भारी उद्योग मंत्री केंद्र सरकार डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा।
डॉक्टर पांडेय ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की चुनाव में हार जीत होती है। लेकिन आपका मनोबल गिरना नहीं चाहिए ।पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की ताकत होती है। इसलिए आप एक बार पुनः आत्मविश्वास से लबालब होकर कार्य में जुट जाएं।
केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर हार से निराशा होती है। लेकिन उनका सही ढंग से समीक्षा कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीते जाते हैं। लेकिन इस चुनाव में निश्चित तौर पर कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने लीग से हटकर काम किया जिसके कारण पार्टी की हार हुई। इसकी समीक्षा होगी और भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए हम लोग कमर कस आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की मंत्री मीना चौबे जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , कैलाश पोद्दार ,हरबंश उपाध्याय नगर अध्यक्ष आलोक वरुण,अशोक सैनी, अंशु चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अखिल पोद्दार ने किया।