पंडित दीनदयाल उपाध्याय  स्टेशन पर यात्रियों में बांटा गया नि:शुल्क भोजन और पानी

0
सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क वाराणसी
 पीडीडीयू(चन्दौली)
छठ महापर्व के बाद बड़ी संख्या में रेल  यात्री अपने कार्यक्षेत्र की ओर वापस प्रस्थान कर रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक  राजेश गुप्ता के दिशा-निर्देश पर  यात्रियों की सुविधा हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
खानपान की सुलभता हेतु अतिरिक्त प्रबंध करते हुए आज मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर (डीडीयू जंक्शन) अप की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों से प्रस्थान कर रहे सामान्य श्रेणी के जरूरतमंद यात्रियों के बीच रेलवे द्वारा स्थानीय सामाजिक संस्था के सहयोग से भोजन एवं पानी का नि:शुल्क वितरण किया गया। रेलवे की तरफ से रेलवे के आलाधिकारियों के साथ राजीव रंजन सिंह चहल ने इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 इस दौरान अप की ओर विभिन्न ट्रेनों से प्रस्थान कर रहे जरूरतमंद यात्रियों में नि:शुल्क भोजन एवं पानी का वितरण किया गया।
यात्रियों हेतु खान पान सुविधा का ध्यान रखते हुए कोच में ही भोजन एवं पानी वितरण के इस अतिरिक्त प्रबंध हेतु यात्रियों ने रेलवे की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x