नहीं रहीं सुषमा स्वराज : पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि-

0

सुषमा स्‍वराज की की अंतिम यात्रा दोपहर तीन बजे निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।…

 

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई दुखी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत देश-दुनिया के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (Sushma Swaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। वह शाम को उनके अंतिम संस्‍कार में भी शरीक होंगे। 

 

 

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश ने अपनी एक प्रिय बेटी खो दी है। 

 

– उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख जताते हुए कहा कि सुषमा स्वराज का निधन देश के बहुत बड़ी क्षति है और यह मेरी निजी क्षति भी है।

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते किया कि सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार, समर्थकों और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

– प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि, ‘सुषमा जी शानदार वक्ता थीं और असाधारण सांसद थी। उन्हें दलीय सीमाओं से ऊपर हमेशा सराहा जाएगा और सम्मान मिलेगा। जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं।’ एम्स में आइसीयू में भर्ती होने के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी देखने गए थे।

WWW.sachkidastak.com

– बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा अंतिन दर्शन के लिए सुषमा जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

– पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मैं सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मैत्रीपूर्ण देश के पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उन्‍हें साल 1990 से जानती हूं। भले ही हमारे वैचारिक मतभेद रहे लेकिन हमने संसद में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। वह एक बेजोड़ नेता, अच्‍छी इंसान थीं। हमें उनकी याद आएगी। 

– सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी वक्ता और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

– बसपा प्रमुख मायावती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा सुषमा स्वराज जी का निधन व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। वह एक सक्षम राजनेता, प्रशासक और मंत्री थीं। विपक्षी सदस्यों के साथ भी उनका व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार था। भगवान उनके परिवार को इस नुकसान को सहने की ताकत दे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सुषमा जी का निधन मेरे लिए, भाजपा और देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। पार्टी की स्थापना के बाद से ही उन्होंने इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मैं बीजेपी का अध्यक्ष था तो तब उन्होंने मेरा एक बड़ी बहन के रूप में मार्गदर्शन किया।

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की जानकारी से गहरा सदमा लगा है। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है। पूरा देश शोक मना रहा है।

– अफगानिस्तान के विदेश मंत्री एस रब्बानी ने कहा कि मैं भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक शख्सियत के नुकसान पर भारत की सरकार और सरकार के प्रति गहरी संवेदना जिसने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

– पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज राजनीतिक क्षितिज का एक तेजस्वी सितारा अस्त हो गया। सुषमा स्पष्ट वक्ता व कुशल प्रशासक के तौर पर हमेशा याद की जाएंगी। संसद, संगठन, सरकार में मेरी सहेली, सहयोगी बहन सुषमा को हार्दिक श्रद्धांजलि।

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संस्कृति की राजदूत सुषमाजी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह मेरी बड़ी बहन की तरह थीं।

– मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुषमा जी भारत माता की सच्ची बेटी थीं, उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता और लोगों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। वह कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने का इंतजार कर रही थी और उसके बाद वो हम सभी को छोड़ कर चली गईं।

– भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि जब तक उनकी सांस चलती रहेगी मैं सुषमा जी से जुड़ी रहूंगी। वह दुनिया छोड़कर गई हैं लेकिन अच्‍छी जगह पर रहेंगी।

– केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंची। 

– योग गुरु बाबा रामदेव (Yog guru Ramdev) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (SushmaSwaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

– मंगलवार शाम को केंद्र सरकार को ट्वीट कर अनुच्छेद 370 हटने पर बधाई देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उन्हें बेहद नाजुक हालत में एम्स में देर रात 10.15 बजे भर्ती कराया गया। सुषमा स्वराज ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते ही वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने वर्ष 2016 में अप्रैल में एम्स से ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

-टीम सच की दस्तक राष्ट्रीय मासिक पत्रिका की तरफ से आप महान नेत्री को भावपूर्ण श्रध्दांजलि  

Sach ki Dastak

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x